Target Tv Live

कैलाश हॉस्पिटल ने नजीबाबाद में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

कैलाश हॉस्पिटल ने नजीबाबाद में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

बिजनौर/नजीबाबाद। कैलाश हॉस्पिटल देहरादून द्वारा जनसेवा की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए नजीबाबाद के सरवनपुर स्थित जय ईश्वरी हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पी. ज्योतिनाथ, जनरल फिजिशियन डॉ. बिजेंद्र, और नेत्र चिकित्सक डॉ. अंकित बिष्ट ने मरीजों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही शिविर के दौरान ईसीजी, शुगर, बीपी, हाइट, वेट और पल्स की भी निशुल्क जांचें की गईं।

जय ईश्वरी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सुरेंद्र राजपूत और उनकी टीम का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा। डॉ. राजपूत ने मरीजों को दवाओं पर 50% की छूट देकर अतिरिक्त राहत दी।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया शिविर का उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, तस्लीम सिद्दीकी और शाकिर शालू उपस्थित रहे। उन्होंने कैलाश हॉस्पिटल से आए सभी स्टाफ का श्रीराम जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

शिविर का उद्देश्य
डॉ. सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि इस तरह के शिविर लगाने का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जय ईश्वरी हॉस्पिटल समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित करता रहेगा।

सहयोगी टीम
शिविर में कैलाश हॉस्पिटल की ओर से हेमंत त्यागी, अभिनाश शर्मा, अभिषेक रावत और कंचन ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं, जय ईश्वरी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. मुजीबुर रहमान, डॉ. सायदा, चेतना राजपूत, पूजा कोर, अंकुर, पंकज, लकी, इमरान, नेहा, दीपिका, अमन, अंकित, अल्पना, आयाज, कौशल, और सचिन ने सहयोग किया।

इस निशुल्क चिकित्सा शिविर को क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा और कैलाश हॉस्पिटल के इस प्रयास की प्रशंसा की।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें