Target Tv Live

ठंड से राहत के लिए रोटरी क्लब ने जलवाया अलाव

ठंड से राहत के लिए रोटरी क्लब ने जलवाया अलाव

कानपुर। (स्वप्निल तिवारी) कचहरी स्थित रैन बसेरा में ठंड से परेशान गरीबों और असहाय लोगों के लिए रोटरी क्लब ऑफ न्यू कानपुर ने अलाव जलवाने का प्रबंध किया। इस पहल का उद्देश्य कड़कती ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है।

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन संगीता गुप्ता ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य गरीबों और असहायों की सहायता करना है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि इस ठंड में भी किसी को कष्ट न हो और सभी को थोड़ी राहत मिल सके।”

इस मौके पर रोटेरियन प्रमोद गुप्ता और रोटेरियन श्वेत गुप्ता समेत क्लब के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। क्लब के इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की और इसे एक नेक कार्य बताया।

रोटरी क्लब की यह पहल न केवल ठंड से राहत देने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज को जरूरतमंदों की मदद के प्रति जागरूक भी कर रही है।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें