Target Tv Live

विद्यालयों द्वारा अपार आईडी जनरेशन में देरी, खंड शिक्षा अधिकारी ने पुनः जारी किया नोटिस

विद्यालयों द्वारा अपार आईडी जनरेशन में देरी, खंड शिक्षा अधिकारी ने पुनः जारी किया नोटिस

बुलंदशहर/अनूपशहर। यू-डाइस (UDISE) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं के अपार आईडी जनरेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया कि 100 मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा अब तक कार्य में कोई प्रगति नहीं की गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि गत माह तक 137 विद्यालय शून्य प्रगति की श्रेणी में थे, जिनमें से कुछ ने कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अब भी 100 विद्यालयों का प्रदर्शन निराशाजनक है। इस स्थिति पर उच्च स्तर पर लगातार नाराजगी जताई जा रही है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं किया गया, तो इन विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें यू-डाइस को बंद करना और विद्यालय की मान्यता रद्द करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को सिफारिश करना शामिल है।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं का अद्यतन और पारदर्शी डेटा तैयार करना है, ताकि शिक्षा क्षेत्र में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। हालांकि, कुछ विद्यालयों की लापरवाही इस उद्देश्य को बाधित कर रही है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों से अपील की है कि वे समय पर कार्य पूर्ण करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें