Target Tv Live

ट्रांसफार्मर से तांबे के तार और तेल चोरी, विद्युत विभाग को ₹5 लाख का नुकसान

 

ट्रांसफार्मर से तांबे के तार और तेल चोरी, विद्युत विभाग को ₹5 लाख का नुकसान

बुलंदशहर : अनूपशहर के मस्तराम घाट मार्ग पर स्थित गंगानगर कॉलोनी में लगे 250 किलोवाट के ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तांबे के तार और तेल चोरी कर लिया। इस घटना से विद्युत विभाग को लगभग ₹5 लाख का नुकसान हुआ है।

विद्युत विभाग के एसडीओ कपिल भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। जेई चंद्रशेखर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर से तांबे के तार और तेल निकाल लिया।

विभाग ने तुरंत इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा ताकि गंगानगर कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है और ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें