Target Tv Live

महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर बांदा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर बांदा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

BANDA.महाकुंभ मेला 2025 के मकर संक्रांति प्रमुख स्नान पर्व 14 जनवरी के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांदा रेलवे स्टेशन पर आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे लखनऊ के आदेशों के तहत, पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी श्री नईम खान मंसूरी के निर्देशन में संचालित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक नवेन्दु शेखर अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्टेशन के प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग हाल और अन्य प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की। यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं न लेने और लावारिश वस्तु दिखने पर तुरंत आरपीएफ और जीआरपी के टोल-फ्री नंबरों पर सूचना देने की सलाह दी गई।

यात्रियों और श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि महाकुंभ मेला के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह चेकिंग अभियान निरंतर चलता रहेगा। रेलवे विभाग, आरपीएफ और सिविल पुलिस के साथ मिलकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, और जीआरपी के लिए यह सर्वोपरि है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक महाकुंभ मेला पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो जाता।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें