Target Tv Live

ABVP ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित किया ब्लड डोनेशन कैंप

ABVP ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित किया ब्लड डोनेशन कैंप

BIJNOR. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिजनौर विभाग के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक क्रांति जी द्वारा किया गया। एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हुए समाज और देशहित में निरंतर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसी कड़ी में, सात दिवसीय युवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता, सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण, गरीबों को सर्दियों में गर्म वस्त्र प्रदान करने जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, विभाग संयोजक हनी अहलावत, प्रांत सह मंत्री सुधांशु, जिला संयोजक भास्कर शर्मा, आंसू हिरनवाल, अभय प्रताप, सुमित जोशी और निशांत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यार्थी परिषद के इस आयोजन को समाज ने सराहा और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। रक्तदान के माध्यम से एबीवीपी ने समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया और युवाओं को समाजहित के कार्यों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें