फर्रुखाबाद: शमशाबाद थाने में सड़क सुरक्षा अभियान, बगैर हेलमेट वालों को बांटे हेलमेट

FARRUKHABAD. शमशाबाद थाने में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक सवारों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी तरुण सिंह भदोरिया ने पुलिस बल के साथ थाना चौराहे पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान जो बाइक सवार बिना हेलमेट के पाए गए, उन्हें जागरूक करते हुए हेलमेट वितरित किए गए।
थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट न केवल एक सुरक्षा उपकरण है बल्कि यह सड़क दुर्घटना के दौरान जान बचाने में सहायक होता है। चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने के महत्व को समझाते हुए जागरूक किया गया।
इस अभियान में हेलमेट का वितरण आकांक्षा टीवीएस एजेंसी के मालिक आदित्य कुमार और डॉक्टर आशुतोष द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलमेट से किया गया। यह प्रयास न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया।
यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है और लोगों से अपील की गई कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।












