अनूपशहर: संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्टर: किशोरी लाल शर्मा
BULANDSHAHAR/अनूपशहर। क्रांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 को संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मंडल प्रभारी महिपाल सिंह लोधी ने शिरकत की।
महिपाल लोधी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित किया है। यह कदम सामाजिक न्याय की दिशा में प्रेरणा प्रदान करेगा।
कार्यशाला का संयोजन भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने अनुच्छेद 370 का कड़ा विरोध किया था और सामाजिक न्याय के लिए अपने विचार बेबाकी से व्यक्त किए थे। राहुल वाल्मीकि ने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने 2019 में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण को 10 साल तक बढ़ाकर बाबा साहेब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया है।
कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, पूर्व सभासद पराग गर्ग, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूजा गोयल, राधिका गोयल, सभासद दिलीप भारद्वाज, रोहित चौधरी, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, भाजपा नेता दीपांश गर्ग, युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रसून वार्ष्णेय, सभासद चंचल शर्मा, दामिनी गौड़, प्रबेश चौधरी, रामपाल सिंह, टेकचंद सैनी और देवेंद्र प्रजापति शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश शिवा ने किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।












