सेवा भारती की बैठक में महिलाओं के रोजगार व प्रकल्पों पर हुआ विचार-विमर्श

BULANDSHAHAR. सेवा भारती की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय सदस्य प्यारेलाल ने की, जबकि संचालन कु. छवि शर्मा द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
बैठक में बुलंदशहर से आईं बहन लक्ष्मी जी ने स्वयं सहायता समूह के गठन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वैभवश्री के तत्वावधान में 10 महिलाओं का एक समूह बनाकर कार्य प्रारंभ करना होगा। समूह के संचालन के लिए अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष का चयन कर उसे सुचारू रूप से चलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिलाई, मेहंदी, और सेवा भारती के थैले बनाने जैसे कार्यों के माध्यम से रोजगार के साधन उत्पन्न कर सकती हैं।
जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को सशक्त किया जाए। वहीं जिलामंत्री एन.डी. मिश्रा ने बताया कि अनूपशहर नगर में सेवा भारती द्वारा संस्कार केंद्र, कोचिंग केंद्र, सिलाई केंद्र, कंप्यूटर केंद्र और अन्य प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है, जो समाज के विकास में योगदान दे रहे हैं।
बैठक में नगर मंत्री भूपेंद्र सिंह, भुवनेश वाष्र्णेय, राजेश शर्मा, दाताराम आचार्य, रामकिशन, सोनू, मुकेश, सर्वेश वाष्र्णेय, सोम्या गुप्ता, बबीता वाष्र्णेय, छवि शर्मा, नीलम, मनीषा चौधरी, आरती, सुनीता, मीना, प्रियंका और डॉली सहित अन्य सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया।
यह बैठक महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।












