Target Tv Live

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

 

बिजनौर।: सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट एवं एनडीए/सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद बिजनौर में इन परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 06 मई 2025 तक अपना आवेदन या पंजीकरण करा सकते हैं। यह कोचिंग राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, निकट रोडवेज बस स्टेण्ड, बिजनौर एवं दुष्यन्त कुमार पुस्तकालय, शक्ति चौक, बिजनौर में संचालित की जाएगी। नवीन सत्र 01 जुलाई 2025 से शुरू होगा।

अभ्यर्थी अपने आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न कर 06 मई 2025 तक राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, बिजनौर में जमा कर सकते हैं। कोचिंग केंद्रों में पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन ने योग्य विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें