Target Tv Live

नजीबाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति की स्थापना

नजीबाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति की स्थापना

नजीबाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, आदर्श नगर, गली नंबर ए-12 में भक्तिभाव से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति की स्थापना की गई। यह आयोजन समस्त गली निवासियों के सहयोग से भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मूर्ति के शुद्धिकरण के साथ हुआ, जिसमें दूध, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तगण भजन-कीर्तन के साथ गुरु जी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

पुजारी श्री हरपाल सिंह जी के सान्निध्य में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। कार्यक्रम में गुरु रविदास जी की आरती, वाणी एवं भजनों की प्रस्तुति भी हुई, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

समिति के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्री पवन कुमार भारती, कोषाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह, संरक्षक श्री जसवंत सिंह एवं श्री मुरारी सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस आयोजन में उपस्थित रहे।

इसके अलावा, श्री प्रीतम सिंह, डॉक्टर मलखान सिंह, श्री नंदराम सिंह, श्री हरज्ञान सिंह, श्री धनीराम एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया और समाज में गुरु रविदास जी के विचारों के प्रति नई जागरूकता उत्पन्न की।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें