दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर नजीबाबाद में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ

नजीबाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कोतवाली मार्ग स्थित भाजपा कार्यकर्ता नदीम सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों की जीत बताया और कहा कि अब दिल्ली में समुचित विकास होगा तथा विकास की गंगा बहेगी। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली का भविष्य और उज्ज्वल होगा।
जश्न में भाजपा नगर मंत्री अतुल रोहिल्ला एडवोकेट, उपाध्यक्ष ठाकुर राज किशोर सिंह, ग्राम प्रधान धूम सिंह, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र शुक्ला, महेश नेगी, मोहित शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, अक्षय रुहेला, यशपाल सिंह, महेश राजपूत, हरि, विनीत, सुबोध नेगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
– संवाददाता












