Target Tv Live

शामली: कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न, चयनित किसानों को मिली सौगात

शामली: कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न, चयनित किसानों को मिली सौगात

शामली : जनपद में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा अनुदानित यंत्रों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह लॉटरी कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

ई-लॉटरी के माध्यम से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू योजनाओं के तहत सुपर सीडर, कस्टम हायरिंग सेंटर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, पावर चालित चॉप कटर, रीपर कम बाइंडर सहित कुल 62 कृषि यंत्रों के आवेदकों का चयन किया गया। यह प्रक्रिया कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल के माध्यम से पूरी की गई।

चयनित किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई। उप निदेशक कृषि प्रमोद कुमार ने इस प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सतेन्द्र सिंह मान सहित चयन समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कृषि विभाग की इस पहल से किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने में सहायता मिलेगी, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी और कृषि कार्यों में आधुनिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें