Target Tv Live

डॉ. अमित कुमार चौहान बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तहसील अध्यक्ष

डॉ. अमित कुमार चौहान बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तहसील अध्यक्ष

बिजनौर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने समाज सेवा और संगठन में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए डॉ. अमित कुमार चौहान को तहसील अध्यक्ष, नजीबाबाद के पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश सिंह परमार द्वारा एक मनोनयन पत्र जारी किया गया।

डॉ. अमित कुमार चौहान, ग्राम जसरथपुर, पोस्ट चंदनपुर, नजीबाबाद (बिजनौर) के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति की अनुशंसा जिला महामंत्री पुष्पक राजपूत द्वारा की गई।

संगठन ने डॉ. चौहान के समाज के उत्थान और सेवा कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। महासभा ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पक राजपूत ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए ही पदों का आवंटन किया जाता है। डॉ. चौहान की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन की गतिविधियाँ और मजबूत होंगी।

संगठन की ओर से उन्हें दो वर्षों तक कार्यों के मूल्यांकन के बाद स्थायी रूप से पद पर बनाए रखने या संगठन से पद मुक्त करने का निर्णय लिया जाएगा।

यह नियुक्ति क्षत्रिय समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और समाजहित में सकारात्मक योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें