Target Tv Live

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बागपत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र (माय भारत) बागपत द्वारा “स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र” थीम पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की के खेल मैदान में आयोजित की गई, जिसमें विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता युवाओं ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक निर्वाचन मेरठ-सहारनपुर कमिश्नरी क्षेत्र के विधायक श्रीचंद शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नियमित अभ्यास करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त होकर राष्ट्र की संपदा के रूप में उभर सकते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और संघर्षशील बनने की भी सीख दी।

विजेताओं को मिला पुरस्कार और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मौका
नेहरू युवा केंद्र बागपत के उपनिदेशक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तर पर बागपत जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। परशुराम यूथ क्लब के अध्यक्ष नीतीश भारद्वाज ने भी युवाओं को संबोधित किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान विभिन्न गणमान्य अतिथि मौजूद रहे, जिनमें शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, प्रदीप प्रमुख, ग्राम प्रधान खेड़की आशीष शर्मा, शिक्षाविद् डॉ. सत्यवीर सिंह, फैज़पुर निनाना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आंचल श्योराण आदि शामिल थे।

           प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:
  • 400 मीटर दौड़ (पुरुष): अरमान (प्रथम), आदित्य (द्वितीय), अमित (तृतीय)
कुश्ती: आदित्य (प्रथम), सागर (द्वितीय), जैद (तृतीय)
  • वॉलीबॉल: लायन टीम (विजेता), शाहपुर बडौली टीम (उपविजेता)
  • स्लो साइक्लिंग (महिला): चिंकी (प्रथम), आरती (द्वितीय), दिव्यांशी (तृतीय)
  • बैडमिंटन: मानसी (प्रथम), मंताशा (द्वितीय), रिया (तृतीय)
कबड्डी: निनाना टीम (विजेता), गौरीपुर टीम (उपविजेता)

इस आयोजन को सफल बनाने में विनीत फौजी, हिमांशु शर्मा, बॉबी खलीफा, रितेश, इमरान, साहिल, सुषमा, प्रिया, गुलफ़्सा, शादाब, संयम, मोहसिन, सन्नी, अमन कुमार, देवास, अर्णव, गौरव ठाकुर, अभिषेक, शिरीष, सूरज, उज्ज्वल, दानिश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खेल प्रतियोगिता ने जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें