Target Tv Live

शामली में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने उप कृषि निदेशक को सौंपा ज्ञापन

शामली में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने उप कृषि निदेशक को सौंपा ज्ञापन

शामली : अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के पदाधिकारियों ने आज डिजिटल क्रॉप सर्वे की विभिन्न समस्याओं और संवर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर उप कृषि निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए शासन स्तर से सर्वे रेंज को शून्य मीटर कर दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि इस बदलाव से सर्वेयर को सर्वेक्षण कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका कार्य जोखिमपूर्ण हो गया है। ज्ञापन में मांग की गई कि सर्वे रेंज को बढ़ाकर 150-200 मीटर किया जाए, जिससे सर्वे कार्य सुगमता से हो सके।

इसके अलावा, संगठन ने संवर्ग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को भी उठाया। इनमें संवर्ग के सदस्यों के स्थाईकरण, सेवा पंजिका अद्यतन, वेतन वृद्धि, स्थानांतरित कर्मचारियों के कार्यमुक्ति आदेश, चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं स्थानांतरण भत्ता भुगतान जैसी मांगें शामिल रहीं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जिला मंत्री जयदेव कुमार, मोहित कांबोज, रविंद्र कुमार, अजय तोमर, अवनीश, सोन कुमार, शिवकुमार सिरोहा, नीरज कुमार और पोरष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें