Target Tv Live

गंगा के बढ़ते जलस्तर से रामनगरिया मेला क्षेत्र में कटान, प्रशासन अलर्ट

गंगा के बढ़ते जलस्तर से रामनगरिया मेला क्षेत्र में कटान, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्ट: ए.के. अवस्थी

फर्रुखाबादशमशाबाद गंगा में जल स्तर बढ़ने के कारण रामनगरिया मेले के स्थाई घाट पर कटान तेज हो गया है, जिससे कल्पवासियों, दुकानदारों और पांडा समाज के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

बुधवार को जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण कटान की गति तेज हो गई, जिससे मेले में डेरा डाले कल्पवासियों को अपने अस्थायी ठिकाने हटाने पर मजबूर होना पड़ा। कई दुकानदारों और पांडा समाज के लोगों ने भी सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर लिया है।

प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्नान पर रोक लगा दी है। एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि कटान रोकने के लिए बेरिंग कटिंग कराई जा रही है और लाल झंडियां लगाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा के कटान से खतरा बढ़ गया है, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल जल स्तर बढ़ने से इस क्षेत्र में कटान की समस्या होती है, लेकिन इस बार स्थिति अधिक गंभीर हो गई है। प्रशासन और राहत दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें