Target Tv Live

धामपुर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन

धामपुर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन

धामपुर। रामगंगा कॉलोनी में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। श्री हरिवेद विद्यया पीठ के तत्वावधान में आयोजित इस कथा में विद्वान कथावाचक सुरेंद्र भारद्वाज जी महाराज ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा का आयोजन रामगंगा कॉलोनीवासियों के सौजन्य से 132 के.वी. पावर स्टेशन के निकट किया गया, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भक्तिमय होकर कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।

समापन दिवस पर हवन-पूजन के बाद श्रीमद्भागवत कथा का पारायण किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बाबू मुकेश कुमार ने कहा, “यह कथा न केवल आध्यात्मिक उत्थान का माध्यम है, बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।”

कार्यक्रम की सफलता में कॉलोनीवासियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में धर्मवती भटनागर, कुसुम देवी, सरिता शर्मा, ऊषा देवी, इंद्रेश शर्मा, सुमन रस्तोगी, हेमलता, पं. रामेश्वर प्रसाद शर्मा, श्यामलाल आचार्य, मेघराज जी, अशोक कुमार भटनागर, देवकुमार, मुकेश कुमार, परविंद्र कुमार, संतोष कुमार, होशियार सिंह, मुकेश कुमार फौजी, सुनील कुमार और संतोष कुमार सहित अन्य का सहयोग प्रमुख रहा।

इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ समाज में सद्भावना और सामूहिक प्रयास का संदेश दिया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें