समाज सेवा समिति ने संकष्टी चतुर्थी पर जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म वस्त्र

बुलंदशहर/अनूपशहर। संकष्टी चतुर्थी के पावन अवसर पर समाज सेवा समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को विभिन्न स्थानों पर गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य के माध्यम से समिति ने बाबा मस्तराम बाबा का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक राजू अग्रवाल जी के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य गोविंद अग्रवाल, पराग गर्ग, दीपांश गर्ग, राहुल वाल्मीकि, पीयूष एडवोकेट, प्रसून वाष्णेय, अंकुर सरदार, भारत वर्मा, विनीत कौशिक, चंचल शर्मा और दिलीप शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समाज सेवा समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समिति का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करना था, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना भी था।












