Target Tv Live

मकर संक्रांति पर विराट दंगल, दिग्गज पहलवानों ने दिखाया दमखम

मकर संक्रांति पर विराट दंगल, दिग्गज पहलवानों ने दिखाया दमखम

भूरागढ़ (बांदा): मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भूरागढ़ तिराहा स्थित क्रिकेट ग्राउंड में विराट दंगल एवं नटबली मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। इस मौके पर कुश्ती प्रेमियों का उत्साह चरम पर था।

प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने बटोरी तालियां
दंगल प्रमुख राहुल पांडेय बगिया वाले ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश और इटावा समेत विभिन्न राज्यों के नामी पुरुष और महिला पहलवानों ने भाग लिया। महिला पहलवानों की कुश्ती ने दर्शकों को खासा रोमांचित किया। यह आयोजन देश की कुश्ती परंपरा को जीवित रखने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया गया।

 

विधायक और अन्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री रामकेश निषाद और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह निलेश, एएसपी शिवराज और एसडीएम भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

दंगल बना आकर्षण का केंद्र
दंगल प्रमुख राहुल पांडेय ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष मकर संक्रांति पर किया जाता है और इस वर्ष भी यह कुश्ती प्रेमियों के बीच लोकप्रियता का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि वे खेल का आनंद उठा सकें।

समिति का सक्रिय योगदान
आयोजन को सफल बनाने में कमलेश कुमार, राजू अरनाम, रामू अजूबा, पवन, संदीप, आकाश, देवराज, नवीन कुमार, विवेक, नामदेव, प्रेम, रामरतन, सुनील कुमार समेत कई लोगों ने योगदान दिया।

इस आयोजन ने कुश्ती के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय खेल संस्कृति को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।

(संवाददाता – राजेंद्र कुमार मिश्रा, बांदा)

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें