Target Tv Live

भगवान परशुराम सेवा समिति ने किया मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण

भगवान परशुराम सेवा समिति ने किया मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण

मुरादाबाद। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भगवान परशुराम सेवा समिति, मुरादाबाद ने लालबाग स्थित ऋषि आश्रम में भव्य आयोजन किया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ इस कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचक पं. अक्षेन्द्र सारस्वत जी ने भगवान श्री सत्यनारायण की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

कथा के उपरांत दोपहर 12 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में पवित्र स्नान कर पास के प्राचीन सिद्धपीठ माँ काली के दर्शन किए। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित मेले में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष पं. अनिमेष कुमार शर्मा ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पं. संजय स्वामी, संजीव आकांक्षी, अवधेश पाठक, वंदे भारत संस्कार एवं संस्कृति संवाहक के प्रांतीय संयोजक पं. धवल दीक्षित, अजय शर्मा, प्रमोद गुप्ता, हिमांशु वशिष्ठ, राजेंद्र मोहन शर्मा, ममता स्वामी, मनीषा शर्मा, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, संदीप स्वामी, सिद्धार्थ कौशिक, अक्षत कौशिक और अर्पित कौशिक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया और समिति के इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा की।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें