Target Tv Live

भारतीय किसान यूनियन ने नई कृषि नीति का किया विरोध, प्रतिलिपि जलाई

भारतीय किसान यूनियन ने नई कृषि नीति का किया विरोध, प्रतिलिपि जलाई

BIJNOR. संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान और राष्ट्रीय आदेश पर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को तहसील सदर पर एक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नए किसान नीति मसौदे की प्रतिलिपि जलाकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध किया गया।

भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि सरकार नए-नए हथकंडे अपनाकर किसान विरोधी कृषि नीतियों को अलग-अलग रूप में लागू करने का प्रयास कर रही है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा ऐसी नीतियों का विरोध करता रहेगा।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव ठाकुर रामावतार सिंह ने कहा कि यह नई कृषि नीति किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। जिला महासचिव सुनील प्रधान और तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह ने कहा कि किसान संगठन एकजुट होकर इन नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षवर्धन, डॉ. विजय चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, संदीप त्यागी, मुनीदेव कुमार, संदीप कुमार, सरताज अहमद, नीटू मोर्य, इरफान, कक्कू सिंह, मनोज त्यागी, राजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, नरेश कुमार, जयपाल सिंह, नोवहार सिंह, छत्रपाल सिंह, केरो प्रताप सिंह और सुभाष समेत कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा करती रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें