Target Tv Live

फर्रुखाबाद: 28 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 8 नमूने लिए गए, 2 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

फर्रुखाबाद: 28 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 8 नमूने लिए गए, 2 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

FARRUKHABAD.  जिला प्रशासन द्वारा उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 28 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर अचानक छापेमारी की गई। जिला कृषि अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों की टीम ने सदर और अमृतपुर तहसीलों में यह कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान 8 नमूने जांच के लिए लिए गए हैं, जिन्हें राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यदि नमूनों में गुणवत्ता मानकों की कमी पाई गई, तो संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित या समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान, बिना सूचना के बंद पाए गए दो प्रतिष्ठानों –

1. मेसर्स प्रिंस खाद भंडार, बनवाई (विकास खंड मोहम्मदाबाद)

2. मेसर्स सुधा खाद भंडार, जाजपुर (विकास खंड राजेपुर)
को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें। साथ ही, नकली या मिलावटी उर्वरकों से बचने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें