Target Tv Live

अनूपशहर: श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला का हुआ वर्णन

अनूपशहर: श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला का हुआ वर्णन

 

BULANDSHAHAR. अनूपशहर नगर के सोहम ताऊ आश्रम में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को कथा वाचक महामंडलेश्वर हरिकांत महाराज जी ने भक्तों को गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। इस दौरान भक्तों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान करते हुए कथा का आनंद लिया।

कथा का शुभारंभ परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री कमल महाराज जी के सानिध्य में वैदिक रीति-रिवाज के साथ हुआ। मां वैष्णो शक्तिपीठ वैष्णोधाम, अलीगढ़ से आए कथा व्यास हरिकांत महाराज जी ने बताया कि ब्रजवासी इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा की तैयारी कर रहे थे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि इंद्रदेव की पूजा के बजाय गिरिराज गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के घमंड को दूर करने और ब्रजवासियों को प्रलय से बचाने के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया।

इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर आस्था व्यक्त की। कथा के मुख्य यजमान संजीव त्रिपाठी सपत्नी रहे। इस आयोजन में आचार्य हर्ष वैदिक, धीरज सिंह, आकाश गौड़, सुमन गोयल, रूपाली, मनीषा, पीयूष गोयल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

रिपोर्टर: किशोरी लाल शर्मा

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें