Target Tv Live

बिजनौर डीएम जसजीत कौर सख्त: महिला स्वावलंबन, सौंदर्यकरण और पारदर्शिता पर जोर

बिजनौर डीएम जसजीत कौर सख्त: महिला स्वावलंबन, सौंदर्यकरण और पारदर्शिता पर जोर

 बिजनौर | 26 अगस्त 2025।  जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं और नगर निकायों की योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में महिला स्वावलंबन, नगर सौंदर्यकरण, पारदर्शी कार्यप्रणाली और अतिक्रमण हटाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।

 महिला समूहों को मिलेगा प्रशिक्षण और बाजार

  • नजीबाबाद और सहानपुर की महिलाओं द्वारा शाल पर किए जा रहे पशमीना कार्य को मिलेगा बढ़ावा।

  • एनआरएलएम कार्यक्रम के तहत महिला समूह गठित किए जाएंगे।

  • महिलाओं को उत्पाद का उचित दाम दिलाने के लिए प्रशिक्षण और बाजार की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।👉 डीएम ने साफ कहा – महिलाओं के हुनर को पहचान और सम्मान दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 नगर निकायों को आदेश: सौंदर्यकरण और प्रचार

  • मुख्य स्थानों और चौराहों को आकर्षक रूप से विकसित किया जाए।
  • वॉल पेंटिंग और साइनबोर्ड के जरिए स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार।
  • नगर निकायों को दी गई धनराशि का समुचित और पारदर्शी उपयोग अनिवार्य।

 पारदर्शिता और जवाबदेही पर सख्ती

  • 5 से 10 साल पुराने ऑडिट प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण प्राथमिकता।
  • अवित्तीय प्रकरणों को पहले निपटाने के निर्देश।
  • सीएनडीएस संस्था की स्वीकृत परियोजनाओं में प्रगति न मिलने पर अधिकारियों की बैठक बुलाने के आदेश।

 सड़क निर्माण और वन विभाग पर निगरानी

  • सड़कों की मोटाई पर नगर पालिका और लोनिवि मिलकर तय करें।
  • वन विभाग को चेतावनी – एनओसी देने में देरी बर्दाश्त नहीं।

 पुस्तकालय, पौधारोपण और अतिक्रमण पर निर्देश

  • नगर के पुस्तकालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाए।
  • रोपे गए पौधों की जांच कर सूखे पौधों की जगह नए पौधे लगाए जाएं।
  • अतिक्रमण की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश।

 बीएसएनएल खंभों पर भी कार्रवाई

  • नगर निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों में बाधा बने बीएसएनएल के खंभे हटवाए जाएं।
  • टेलीफोन विभाग को नगर पालिका से समन्वय कर समस्या का समाधान करने के निर्देश।

 बैठक में शामिल अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी डूडा, लोनिवि, विद्युत, वन, सीएनडीएस विभाग के अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिजनौर विकास कुमार सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें