मुरादाबाद में तिरंगे के रंग, स्कूलों व संस्थानों में आज़ादी का जश्न, गूंजे देशभक्ति के तराने

मुरादाबाद। डी.एन. शर्मा इंटर कॉलेज, बहेड़ी ब्रह्मनान में 79वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक पं. राधेश्याम शर्मा और प्रधानाचार्य दाऊद अली ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर उपस्थित क्षेत्रवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद वंदना और दीपिका ने सरस्वती वंदना, अदिता और गुलफिज़ा ने झंडा गीत पेश किया।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अल्पना पंकज भारद्वाज, पूर्व ग्राम प्रधान अनवार हुसैन, मुशाहिद सैफी, डॉ. जाकिर हुसैन, सीताराम कश्यप, राजेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, नजाकत अली समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
वहीं, बहुदेशीय सहकारी समिति बहेड़ी ब्रह्मनान में सभापति पं. राधेश्याम शर्मा और सचिव वीरेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। मिनी सचिवालय पंचायत भवन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, सर्व यूपी प्रथमा बैंक और वीएस पब्लिक स्कूल सहित कई संस्थानों में भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया।
📌 तिरंगे के सम्मान में गूंजा मुरादाबाद – हर गली, हर संस्थान में आज़ादी का उत्सव
📌 देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
📌 स्कूल से लेकर सहकारी समिति तक – एक ही जज़्बा, एक ही रंग










