खनिज निधि से चमकेगा विकास, स्कूलों में बनेंगी एस्ट्रोनॉमी लैब्स, बिजनौर में ज़िला खनिज फाउंडेशन न्यास की अहम बैठक

विकास खण्डों में शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य और ढांचागत कार्यों को मिली हरी झंडी
बिजनौर, 04 अगस्त 2025 । जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर ज़िला खनिज फाउंडेशन न्यास की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई, साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
बैठक की प्रमुख बातें – एक नज़र में
✅ खनिज निधि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर होगा केंद्रित
➡ न्यास निधि से कम से कम 60% धनराशि पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास जैसे कार्यों पर खर्च होगी।✅ 40% राशि बुनियादी ढांचे व अन्य परियोजनाओं पर खर्च
➡ सड़क, बिजली, सिंचाई, जलविभाजक, पर्यावरणीय गुणवत्ता सुधार और रोजगारोन्मुख कार्यों में होगी उपयोग।✅ आकांक्षात्मक विकास खण्डों को विशेष तवज्जो
➡ कोतवाली व नजीबाबाद ब्लॉकों में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को मिली मंजूरी।
शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम:
21 विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना का निर्णय
- कोतवाली ब्लॉक में 09
- नजीबाबाद ब्लॉक में 12 स्कूलों में आधुनिक खगोलीय प्रयोगशालाएं
अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण
- बैरमपुर, सिकरोड़ा व इस्सेपुर में समग्र/प्राथमिक विद्यालयों में भवन निर्माण
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का विकास
- महेशपुर (हीरावाली) में इंटरलॉकिंग कार्य
- पुरैनी में मिट्टी भराव कार्य
बाल विकास की दिशा में ठोस पहल:
आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण
- नजीबाबाद ब्लॉक में 03
- कोतवाली ब्लॉक में 02 नए आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत
जनप्रतिनिधियों के सुझावों को मिली प्राथमिकता:
विधायक नगीना मनोज पारस के प्रस्ताव को स्वीकृति
➡ धर्मशालाओं में टाइल्स आदि के कार्य कार्ययोजना में शामिल
➡ जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी विकास योजनाओं में प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश
जिलाधिकारी का स्पष्ट संदेश:
“खनिज फाउंडेशन न्यास की धनराशि का हर रूपया खनन प्रभावित क्षेत्रों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में लगे, पारदर्शिता व प्राथमिकता हमारा मंत्र हो।” — जसजीत कौर, जिलाधिकारी
जिले में खनन से उपजे संसाधनों को जनहित में वापस निवेश करने की दिशा में यह बैठक एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस से खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
और खबरों के लिए जुड़ें रहें — Target TV Live के साथ!










