Target Tv Live

ट्रैक्टरों के साथ भाकियू का बिजनौर कूच! 13 अगस्त से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भी किसानों का जोश बरकरार

ट्रैक्टरों के साथ भाकियू का बिजनौर कूच! 13 अगस्त से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भी किसानों का जोश बरकरार

बिजनौर से विशेष रिपोर्ट

“अगर हमारी नहीं सुनी गई… तो इस बार तिरंगा भी कलेक्ट्रेट पर लहराएगा!” — ये ऐलान है भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ज़िला अध्यक्ष सुनील प्रधान का, जिन्होंने 13 अगस्त से प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च और अनिश्चितकालीन आंदोलन को लेकर बिगुल फूंक दिया है।

जिलेभर के गांवों में तेज़ बारिश के बीच भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने खेत-खलिहानों से निकलकर पंचायतें कीं, रणनीति बनाई और कलेक्ट्रेट कूच की तैयारी शुरू कर दी है।

 गांव-गांव में किसान पंचायतें, भारी बारिश भी नहीं रोक सकी जोश

चान्दानंगली, नवादा, जीतपुरा, खरक जैसे गांवों में किसानों की चौपालें जमीं। इन पंचायतों में भाकियू ज़िला अध्यक्ष सुनील प्रधान और युवा जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह खुद पहुंचे। खेतों की कीचड़ में खड़े होकर किसानों ने आवाज़ बुलंद की — “अब और नहीं सहेंगे, समाधान चाहिए!”

 कलेक्ट्रेट पर डेरा, जब तक समाधान नहीं तब तक आंदोलन जारी

सुनील प्रधान ने साफ़ कर दिया है कि इस बार आंदोलन ‘एक दिन का प्रदर्शन’ नहीं बल्कि अनिश्चितकालीन धरना होगा, जो बिजनौर कलेक्ट्रेट पर तब तक चलेगा जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता।

उन्होंने कहा, “बिजनौर के कई सरकारी विभाग भ्रष्टाचार की दलदल में धंसे हुए हैं, अब भाकियू इन्हें बेनकाब करेगा। इस आंदोलन से न सिर्फ अफसरों को झकझोरा जाएगा बल्कि किसानों की ताक़त भी दिखाई जाएगी।”

 15 अगस्त को झंडा वहीं फहराएंगे!

भाकियू ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं, तो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू का झंडा कलेक्ट्रेट में ही फहराया जाएगा।

 ट्रैक्टरों के साथ आएं किसान, हर गांव से हो आवाज़

भाकियू ने किसानों से अपील की है कि 13 अगस्त को ट्रैक्टरों के काफिले बनाकर बिजनौर पहुंचे और इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं।

 किसने क्या कहा और कौन-कौन रहा मौजूद?

आज की बैठक की अध्यक्षता तेजपाल जी ने की, संचालन मुनि देव जी ने किया। प्रमुख रूप से मौजूद रहे —
मनप्रीत सिंह (युवा जिला अध्यक्ष), मुनेंद्र सिंह काकरान, राकेश चौधरी, विनीत चौधरी, कीरत बालियान, तिलकराम कोबे, पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, धीरज सिंह, आशु चौधरी, मोनू चौधरी, नीरज कुमार और टीकम सिंह समेत सैकड़ों किसान।

अब नज़रें 13 अगस्त पर टिकी हैं, जब सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान बिजनौर की सड़कों पर उतरेंगे।
क्या प्रशासन जागेगा या आंदोलन की आग और भड़काएगा?
इस सवाल का जवाब अगले हफ्ते खुद किसान देंगे… कलेक्ट्रेट के दरवाज़े पर।

🖋 TargetTVLive डेस्क, बिजनौर
#भाकियू #BijnorNews #KisanAndolan #TractorMarch #DigitalNews

Leave a Comment

यह भी पढ़ें