Target Tv Live

किसान संगठनों और औद्योगिक विकास विभाग की बैठक रही सकारात्मक

किसान संगठनों और औद्योगिक विकास विभाग की बैठक रही सकारात्मक

ओमप्रकाश चौहान

रिपोर्ट : ओमप्रकाश चौहान

ग्रेटर नोएडा : संयुक्त किसान मोर्चा के तहत 14 प्रमुख किसान संगठनों और औद्योगिक विकास विभाग के बीच शुक्रवार को हुई बैठक सकारात्मक रही। बैठक में किसानों की कई मांगों पर सहमति बनी और कुछ को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

बैठक में किसानों की प्रमुख मांगों में 10 प्रतिशत भूखंड, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के लाभों का निर्धारण, तथा शासन स्तर के मामलों पर ठोस निर्णय लेने की बात शामिल थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और एसीईओ सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि कुछ मांगों को तुरंत लागू किया जाएगा, जबकि अन्य को बोर्ड बैठक में पास कराकर पूरा किया जाएगा।

बड़ी परियोजनाओं पर वार्ता का आश्वासन
किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि 10 अप्रैल से पहले विभिन्न बड़ी परियोजनाओं जैसे कि एनटीपीसी, यूपीसीडा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, रेलवे, अंसल बिल्डर, हाइटेक बिल्डर, जेपी बिल्डर, शिव नाडार, अंबुजा बिरला सीमेंट, सेतु निगम, नोएडा एयरपोर्ट, डीएमआईसी और डीएफसीसी के संबंध में भी वार्ता होगी।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू भानु, भाकियू मंच, भाकियू अजगर, भाकियू संपूर्ण भारत, भाकियू कृषक शक्ति, भाकियू अखंड, भाकियू एकता, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, किसान एकता महासंघ, किसान बेरोजगार सभा तथा जय जवान जय किसान मोर्चा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

किसान नेताओं ने बैठक को सकारात्मक बताया और उम्मीद जताई कि सरकार और प्राधिकरण मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द निकालेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें