Target Tv Live

यमुना खादर में अतिक्रमण हटाने पहुंचा डीडीए, भाजपा विधायक नेगी ने रुकवाया बुलडोजर एक्शन

यमुना खादर में अतिक्रमण हटाने पहुंचा डीडीए, भाजपा विधायक नेगी ने रुकवाया बुलडोजर एक्शन

रिपोर्ट : सुषमा रानी

नई दिल्ली। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के यमुना खादर इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) की टीम शनिवार को बुलडोजर लेकर पहुंची। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन स्थानीय भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई रोकने की मांग की।

विधायक नेगी ने कहा कि यमुना किनारे बसे लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनकी जीविका पूरी तरह से यहां की खेती पर निर्भर है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध किया है कि किसानों को कुछ समय दिया जाए ताकि वे अपनी फसल काट सकें।

डीडीए की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि बिना पुनर्वास के इस तरह की कार्रवाई करना उनके लिए विनाशकारी साबित होगा।

हालांकि, डीडीए अधिकारियों का कहना है कि अदालत के निर्देशों का पालन करना उनकी प्राथमिकता है, और अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। अब देखना होगा कि प्रशासन और स्थानीय नेताओं के बीच इस मुद्दे पर क्या समाधान निकलता है।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें