Target Tv Live

आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, निशुल्क औषधि वितरण

आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, निशुल्क औषधि वितरण

बलरामपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा द्वारा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौराहे के सामने आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने किया।

शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए और 100 दिन तक चलने वाले टीबी मुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सामान्य बीमारियों के लिए निशुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही एक्स-रे, खून जांच एवं अन्य आवश्यक परामर्श भी दिए गए।

शिविर में नगर के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभासद यादवेन्द्र कान्त सिंह मंटू, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीनाक्षी चौधरी, डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी, डॉक्टर एकता श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सगीर अहमद, स्टाफ नर्स रेशमा यादव, राजेश यादव और रजत शुक्ला ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस आयोजन ने क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

https://x.com/ANI/status/1881546178522915173?t=-8D87zPAyIN5iAXNID_ruQ&s=19

Leave a Comment

यह भी पढ़ें