Target Tv Live

प्रतिभा ने रचा इतिहास: विद्या मंदिर के छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली में दिखाई प्रतिभा

प्रतिभा ने रचा इतिहास: विद्या मंदिर के छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली में दिखाई प्रतिभा

बुलंदशहर/अनूपशहर। जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर, अनूपशहर के छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली द्वारा 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में 45 वर्ष तक के प्रतिभागियों को शामिल होने का अवसर दिया गया था।

विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि कला वर्ग में कक्षा 4 की छात्रा अनुष्का ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा के बल पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कला अध्यापिका शंकरी मित्रा के नेतृत्व में अनुष्का को ₹2000 नगद पुरस्कार और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार, मूर्तिकला वर्ग में कक्षा 11 के छात्र कनक चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹1000 नगद पुरस्कार और मोमेंटो जीता।

विज्ञान वर्ग में विज्ञान अध्यापक तरुण पाराशर के निर्देशन में छात्रों राम बालियान और तंशय अग्रवाल ने अपने प्रोजेक्ट ‘यू-टर्न एक्सीडेंट प्रीवेंटर’ के साथ प्रतिभाग किया और मोमेंटो प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट: किशोरी लाल शर्मा
(अनूपशहर)

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें