Target Tv Live

विधायक (सदस्य विधान परिषद) ने गरीबों को बांटे कंबल

विधायक (सदस्य विधान परिषद) ने गरीबों को बांटे कंबल


गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा : विधायक रामफेरन पाण्डेय

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी

श्रावस्ती। ठंड और शीतलहर से गरीबों और असहाय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से विधायक रामफेरन पाण्डेय ने विकासखंड इकौना स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा, “गरीब और असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा है। शीतलहर के मद्देनजर कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।”

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी इकौना ओम प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चंद्र, विनय कुमार तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा, सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विकासखंड हरिहरपुररानी के ग्राम पाण्डेय पुरवा में पात्रजनों को कंबल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।”

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, उपजिलाधिकारी पीयूष रावत और अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें