Target Tv Live

स्वामी विवेकानंद की जयंती व एबीआरएसएस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वामी विवेकानंद की जयंती व एबीआरएसएस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

बुलंदशहर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ (एबीआरएसएस) ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया। साथ ही संघ का स्थापना दिवस भी उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अनूपशहर स्थित श्री कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमेंद्र आर्य, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. उपासना दीक्षित और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

विचार साझा किए गए

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सौरभ गौड़ ने उनके शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को याद करते हुए भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
डॉ. उपासना दीक्षित ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया और अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमेंद्र आर्य ने संघ की संरचना और स्नातकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा की।

संघ का उद्देश्य

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य स्नातक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनके मार्गदर्शन के लिए संस्कार कार्यशालाओं का आयोजन करना है।

वृक्षारोपण और सदस्यता अभियान

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही सदस्यता अभियान चलाते हुए सदस्यता फॉर्म वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि संघ जनपद की प्रत्येक तहसील, विकासखंड, नगर और गांव में कार्यकारिणी गठित कर वृहद स्तर पर काम करेगा।

मुख्य अतिथि और उपस्थित जन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमेंद्र आर्य और विशिष्ट अतिथि डॉ. उपासना दीक्षित ने भाग लिया। अध्यक्षता दामिनी गौड़ ने की और संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया।

इस अवसर पर रामबाबू सिंह, दामिनी गौड़, विकास सूर्यवंशी, मोहित राज रावल, मनोज कुमार, सौरभ गौड़, रविंद्र कौशिक, चंचल गुप्ता, ज्योति पंवार, चंद्र प्रकाश सिंह, प्रीता रस्तोगी, मनीषा चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान के लिए मिलजुल कर काम करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें