निर्धन सेवा संस्थान द्वारा स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को ड्रेस और गर्म वस्त्र वितरित

अनूपशहर/बुलंदशहर। निर्धन सेवा संस्थान ने शीत ऋतु में जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए स्कूली बच्चों और महिलाओं को ड्रेस और गर्म कपड़े वितरित किए। कार्यक्रम बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें 32 स्कूली बच्चों को संपूर्ण ड्रेस और कई जरूरतमंद महिलाओं को गर्म वस्त्र दिए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशिक्षु सीओ आयुषी सिंह ने बच्चों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सफल बनाने का सबसे उपयुक्त साधन है। साथ ही उन्होंने पुलिस की मदद लेने में किसी प्रकार के डर को दूर करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार श्री कृष्ण अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि का स्वागत और सम्मान संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र शर्मा ‘गुरुजी’, ताराचंद अग्रवाल, गौरव सैनी, भारत अग्रवाल, डॉ. दिवाकर गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष गोयल, राधिका गोयल, शोभा घोष, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, दाताराम, प्रसून, गोविंद अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल और मीडिया प्रभारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: किशोरी लाल शर्मा












