Target Tv Live

Voter List Update: बिजनौर में बड़ा मौका! इन 2 तारीखों को बूथों पर लगेंगे कैंप, तुरंत चेक करें अपना नाम

Voter List Update:

बिजनौर में बड़ा मौका! इन 2 तारीखों को बूथों पर लगेंगे कैंप, तुरंत चेक करें अपना नाम

TargetTvLive स्पेशल डेस्क | अवनीश त्यागी बिजनौर

बिजनौर में छूटे हुए मतदाताओं और युवा वोटर्स को साधने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए 17 और 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष महा-कैंप लगेंगे।

अपर जिलाधिकारी (वित्त) देवेंद्र पाल सिंह ने TargetTvLive को बताया कि कैंप के दौरान सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ (BLO) मुस्तैद रहेंगे।

कैंप में मिलेंगी ये सुविधाएं:

  • फॉर्म-6 की उपलब्धता: नए नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ के पास पर्याप्त फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।
  • लिस्ट का मिलान: 10 अप्रैल 2026 की अंतिम निर्वाचक नामावली और पूरक सूचियों से नाम जांचे जा सकेंगे।
  • हेल्प डेस्क: फॉर्म भरने और प्रक्रिया में मदद के लिए हर केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।

साथ लाएं ये दस्तावेज:

कैंप में जाते समय नवीन रंगीन फोटो, जन्मतिथि व निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति और परिवार के किसी सदस्य का EPIC (वोटर आईडी) नंबर साथ रखें।

घर बैठे ऑनलाइन भी मौका:

अगर आप कैंप नहीं जा पा रहे हैं, तो निर्वाचन आयोग के ECINET ऐप या आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर फॉर्म-6, 7 या 8 ऑनलाइन भर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी पात्र नागरिक इन विशेष कैंपों का लाभ उठाएं और लोकतंत्र के महाअभियान में अपनी हिस्सेदारी पक्की करें।

जुड़े रहिए TargetTvLive के साथ — सटीक और तेज खबरें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें