Target Tv Live

लोकतंत्र सेनानियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

     स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सुविधाएं देने की मांग

बांदा: लोकतंत्र सेनानियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांग की कि उन्हें भी स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सम्मान और सुविधाएं दी जाएं। इससे पहले, लोकतंत्र सेनानियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने आंदोलन को स्वरूप दिया।

गौरतलब है कि 26 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित किया था, जिसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया गया था। इस दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल यात्राएं कीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन आंदोलनकारियों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देकर पेंशन और सम्मान दिया था।

अब, लोकतंत्र सेनानियों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की कि उन्हें भी स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सुविधाएं प्रदान की जाएं। उनका कहना है कि उन्होंने भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था, इसलिए उनके साथ न्याय किया जाना चाहिए।

लोकतंत्र सेनानी इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा, “हमने देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल यातनाएं सही थीं। सरकार को चाहिए कि हमें भी स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सभी सुविधाएं प्रदान करे।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान कई लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें