पढ़ें ! प्रियंका सौरभ रचित सरस्वती वंदना

●सरस्वती वंदना ●

- ●●●
माँ वीणा वादिनी मधुर स्वर दो,
हर जिह्वा वैभवयुक्त कर दो।
मन सारे स्नेहमय हो जाए,
ऐसे गुणों का अमृत भर दो।। - ●●●
माँ वीणा की झंकार भर दो,
जीवन में नवल संचार कर दो।
हर डाली खुशबुमय हो जाए,
ऐसे सब गुलजार कर दो।। - ●●●
अंतस तम को दूर कर दो,
अंधकार को नूर कर दो।
मन से मन का हो मिलन,
भेद सारे चूर कर दो।। - ●●●
गान कर माँ रागिनी का,
भान कर माँ वादिनी का।
पूरी हो सब कामनाएं,
दो सुर माँ रागिनी का।।












