Target Tv Live

स्कूल के पास अजगर निकलने से बच्चों में डर का माहौल, वन विभाग की उदासीनता

स्कूल के पास अजगर निकलने से बच्चों में डर का माहौल, वन विभाग की उदासीनता

अनूपशहर के डी लाइट पब्लिक स्कूल के पास धूप सेकता अजगर।

बुलंदशहर/अनूपशहर। खुशलगढ़ मार्ग पर स्थित डी लाइट पब्लिक स्कूल के निकट बीते तीन दिनों से एक बड़े अजगर के दिखाई देने से स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग को कई बार सूचित किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्कूल संचालक गौरव कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल के टैंक पर अजगर के बार-बार दिखने से बच्चों के मन में भय बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने एक बार मौके पर पहुंचकर प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर लौट गई। इसके बाद दोबारा शिकायत करने पर भी वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।

इस संदर्भ में एसडीएम प्रियंका गोयल ने बुधवार को वन विभाग को तुरंत कार्रवाई कर अजगर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोग और स्कूल प्रबंधन वन विभाग की उदासीनता से निराश हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

रिपोर्टर: किशोरी लाल शर्मा
स्थान: अनूपशहर

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें