Target Tv Live

महिला पर हमला: आरोपी अब तक फरार, ग्रामीणों ने थाने पर की न्याय की गुहार

महिला पर हमला: आरोपी अब तक फरार, ग्रामीणों ने थाने पर की न्याय की गुहार

मंडावर,बिजनौर। शनिवार को थाना मंडावर क्षेत्र के हुकमपुरा उर्फ माचकी गांव की निवासी सीमा (राजवीर की पत्नी) के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद आरोपी मोहित पुत्र ब्रह्मपाल अब तक फरार है। इस मामले में पीड़िता के पति राजवीर ने थाना अध्यक्ष मंडावर को लिखित शिकायत देकर अपनी पत्नी को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

घटना के अनुसार, सीमा पंचायत घर से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में मोहित ने उसे रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब सीमा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने ट्रैक्टर से लोहे की सरिया निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सीमा को ग्रामीणों ने बचाया और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

राजवीर ने बताया कि पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस द्वारा आरोपियों के घर पर तीन बार दबिश देने के बावजूद मोहित अब तक गिरफ्त से बाहर है।

इस मामले को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना मंडावर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है।

जांच अधिकारी का बयान
जांच अधिकारी  भास्कर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा, “हमने आरोपी के घर पर तीन बार दबिश दी है, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें